• Fri. Oct 24th, 2025

बंगलुरु निवासी श्रद्धालु का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला!

दशाश्वमेध थाना के गणेश महाल स्थित गेस्ट हाउस में बंगलुरु निवासी श्रद्धालु का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। कमरे से दुर्गंध आने पर होटल संचालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही। कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी 52 वर्षीय कृष्णमूर्ति विगत 19 सितंबर को वाराणसी काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आए थे। गणेश महाल स्थित गेस्ट हाउस में रुके थे।

बुधवार को कमरा खाली कर वापस जाने वाले थे, लेकिन गुरुवार को भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला।वहीं कमरे से दुर्गंध आ रही थी। इस पर होटल के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पेइंग गेस्ट हाउस के मालिक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। किसी प्रकार की आहट नहीं हो पा रही है। सूचना के बाद दशाश्वमेध पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरा खुलवाकर देखा तो कृष्णमूर्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *